मालीपुर मार्ग पर गो आश्रय स्थल पर बनेंगे पांच नए शेड

हस्तिनापुर।  मालीपुर मार्ग पर स्थित गो आश्रय स्थल में भी तैयारियां तेजी से चल रही है। गोवंश के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। सर्दियों के मौसम में शेड के चारों ओर तिरपाल लगाकर गोवंशों को सर्द हवाओं से बचाया जा रहा है। गो आश्रय स्थल में लगभग 450 गोवंश है। बीडीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गो आश्रय स्थल को श्री श्वेतांबर जैन मंदिर समिति का विशेष सहयोग मिल रहा है। गो आश्रय स्थल में गोवंश के लिए पांच शेड का निर्माण किया जाएगा।



जिसके लिए उन्होंने भूमि चिन्हित कर ली है। वहीं गो आश्रय स्थल की चार दीवारी का कार्य प्रस्तावित है। उनके द्वारा इन पांचों शेड में चारा खाने के लिए खोर बनाई जा रही है। जिससे गोवंश शेड के अंदर ही चारा खा सके। इसके अलावा जो लोग गोवंश की सेवा करने के लिए गोशाला पहुंचते है, उनके ठहरने के लिए एक झोपड़ी बनाई जा रही है। बीडीओ ने बताया कि गोशाला को एक मॉडल के रूप में तैयार की जा रही है। जिसमें मंदिर समिति का भरपूर सहयोग मिल रहा है। मंदिर समिति के प्रबंधक तेजपाल सिंह ने बताया कि समिति के पदाधिकारी गौ आश्रय स्थल के प्रति सेवा भाव से कार्य कर रहे है।