एजेंसी भदोही। भदोही के भाजपा विधायक समेत सात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक के बेटों और भतीजों पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।
बुधवार को भदोही कोतवाली विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि विधायक के भतीजे संदीप तिवारी ने शादी का झांसा देकर छह साल दुष्कर्म किया था।
सोमवार को भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी एवं उनके परिवार वालों पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला का सोमवार को पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बयान दर्ज किए थे। महिला ने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री से गुहार लगाएगी। करीब एक सप्ताह पहले वाराणसी की एक विधवा महिला ने भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, उनके बेटों और भतीजों पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। एसपी ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी। शुरुआती जांच में भदोही के एक होटल के अभिलेख खंगाले गए थे। महिला थाने की पुलिस ने वाराणसी जाकर पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया था। महिला के साथ कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस ने उसकी सुरक्षा बढ़ा दी है।