शनिवार को दिल्ली में हुए मतदान के बाद आए तमाम एग्जिट पोल्स को नकारते हुए भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भाजपा को 48 प्लस सीटें मिलने का दावा किया है।
भाजपा नेता मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी पर भी पलटवार करते हुए कहा कि हम तो यही बोल रहे हैं कि ईवीएम का रोना क्यों रो रहे हो। मतलब आप अगर जीत गई तो ईवीएम ठीक है और अगर भाजपा जीत गई तो ईवीएम खराब है। झारखंड में हम नहीं जीत पाए बीजेपी वाले तो हमने ईवीएम को दोष दिया है क्या? अपने कर्मों को दोष दो। मनोज तिवारी ने आगे कहा कि आप वाले क्यों परेशान हो रहे हैं, उनको तो एग्जिट पोल 44 सीटें दे रहा है, फिर भी उनकी सांस उल्टी चल रही हैं। अभी से इनको ईवीएम को दोष देने की बेचैनी बनी हुई है। ये एग्जिट पोल तीन बजे तक का है, उसके बाद 730 बजे तक वोटिंग हुई। भाजपा 48 सीट के साथ सरकार बनाने जा रही है।
इससे पहले चुनाव के बाद सभी न्यूज चैनलों एक्जिट पोल जारी करना शुरू कर दिया था जिसमें भाजपा को सत्ता से दूर दिखाया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये सभी एग्जिट पोल होंगे फेल। मेरी ट्वीट सम्भाल के रखियेगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीट ले कर सरकार बनाएगी। कृपया ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना ढूंढे।